कानपुर: स्वरूप नगर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले सोसायटी सचिव को किया गिरफ्तार
स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले सोसायटी सचिव मनोज कुमार गंगवानी को साईं निवास अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।