रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया फिरोजपुर मदरसा नंबर 1144 में रविवार को वरिष्ठ शिक्षक मौलाना शमीम अहमद साहब की अध्यक्षता एवं ज़िला संगठन मदरसा शिक्षक संघ सिवान के महासचिव मौलाना मोहम्मद असलम रजवी की मौजूदगी में पोषक क्षेत्र के वयस्क निवासियों की एक आमसभा हुई।