रघुनाथपुर: रघुनाथपुर थाना में बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए जेई ने दर्ज कराई प्राथमिकी
रघुनाथपुर प्रखंड के विद्युत कनीय अभियंता अमीत मौर्य के अनुसंशा पर पुलिस ने बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज किया । थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि श्री मौर्य का आरोप था कि विभागीय मीटर से तार काटकर अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली जलाई जा रही थी । जिससे विद्युत विभाग को लाखों राशि की क्षति की जा रही थी ।