करछना: काशीराम कॉलोनी में नगर निगम के कर्मचारी द्वारा सूखे कचरे में लगाई जा रही आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
करछना के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में नगर निगम विभाग के एक कर्मचारी द्वारा खुले में सूखा कचरा इकट्ठा कर उसमें आग लगाते वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूखा कचरा में आग लगाए जाने से न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि उससे निकलने वाली दुआ तमाम बीमारियों से ग्रसित मरीज के लिए भी मुसीबत बन रही है।