स्लीमनाबाद: ग्राम पडरभटा में फायरिंग कांड का खुलासा: पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पडरभटा में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब आरोपियों ने मारपीट के दौरान फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।