मंझनपुर: नगर पालिका परिषद मंझनपुर में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
कौशाम्बी। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर के धाता रोड स्थित निर्माणाधीन कल्याण मंडपम तथा पुलिस लाइन में बन रहे ट्रांजिट हॉस्टल/आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य धीमा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।