अररिया: चनरदय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 10, 2024 अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत चनरदय वार्ड संख्या 2 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान चनरदय वार्ड संख्या 2 निवासी बद्दू आलम की पत्नी केली के रूप में हुई है।