अररिया: नंदनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर टोटो पलटने से दो महिलाएँ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 10, 2024 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के नंदनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर टोटो पलटने से दो महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक की देखरेख में दोनों घायल महिलाओं का इलाज किया जा रहा है. वहीं, घायल महिलाओं की पहचान तामगंज निवासी विष्णु देव मंडल की पत्नी कलावती देवी व रंजीत कुमार मुखिया की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई।