अररिया: भंगिया के वार्ड संख्या 9 में घरेलू विवाद में एक युवक ने कीटनाशक दवाई का किया सेवन, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 10, 2024 बैरगाछी ओपी थाना क्षेत्र के भंगिया वार्ड संख्या 9 में एक युवक ने घरेलू विवाद में कीटनाशक दवाई खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक के परिजनों ने उसे आनन-फानन में अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं उसकी पहचान भंगिया वार्ड संख्या 9 निवासी वजीबुल के पुत्र अब्दुल बद्दू के रूप में की गई है।