अररिया: मझुआ में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 10, 2024 अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल अररिया लाया है. जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. मृतक के युवक का नाम रोशन कुमार गुप्ता बताया जा रहा है.