राजगढ़: राजगढ़ के कृषि धाम मोहनपुरा डैम पर किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राजगढ़ के कृषि धाम मोहनपुरा डैम पर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान लहसुन एवं उद्यानिकी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं स्मार्ट कृषि बंधन प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी।