पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात 11:21 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। मामले को लेकर जानकारी दी गई है कि आलमगंज थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लूट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।