चूरू: गांव झारिया के पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल मलेशिया के गोलमेज सम्मेलन में करेंगे शिरकत
Churu, Churu | Oct 20, 2024 चूरू के निकटवर्ती गांव झारिया निवासी पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर मे 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय गोलमेज सम्मेलन में शिरकत करेगे।एडवोकेट सुनील मेघवाल ने रविवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया की गोलमेज सम्मेलन मे विभिन्न देशों से 27 प्रतिभागी भाग लेगे।