मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में छह दिन मनाया जाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव, 22 नवंबर को होगा भव्य समापन
झांसी के मऊरानीपुर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 से 22 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभागार में सुधीर जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। 22 नवंबर को झलकारी बाई तिराहे पर भव्य समारोह के साथ आयोजन का समापन होगा।