बक्सर: बाइक से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीना, असंतुलित होकर बाइक समेत गिरा, बाइक जब्त, पहचान में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 बक्सर में पुलिसिया खौफ के बीच बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना वीर कुंवर सिंह गंगा ब्रिज के पास की है। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के देवस्थापुर निवासी नेहा कुमारी पति अजय यादव के साथ उत्तर प्रदेश के भरौली से ई-रिक्शा से लौट रही थीं। जैसे ही वे गंगा ब्रिज थाना के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग गया।