खींवसर: खींवसर एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचलासिद्धा का किया निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश
खींवसर एसडीएम हरीसिंह शेखावत ने सीएचसी पांचलासिद्धा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी पर अलग से वार्ड रूम स्थापित करवाते हुए इसके लिए अलग से सभी दवाइयो के स्टॉक के लिए प्रभारी अधिकारी डॉ. श्रीफल मीणा को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पांचलासिद्धा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी औचक निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशव कुमार शर्मा को भी निर्देश दिए।