खींवसर: खींवसर में बस की छत से नीचे गिरने से एक युवक हुआ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद नागौर किया रेफर
खींवसर मे एनएच-62 पर सुबह करीब 11.30 बजे एक युवक बस की छत से नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान कायरा निवासी उर्जाराम पुत्र भगवानाराम के रूप मे हुई है। उर्जाराम लंबे समय से खींवसर मे पंचर निकालने का काम कर रहा है। खींवसर के पास एक निजी बस होटल पर रुकी। उर्जाराम बस की छत पर रखे पुराने टायर देखने बस पर चढ़ा, जो चक्कर आने से नीचे गिरा व घायल हो गया।