खींवसर: खींवसर के निकटवर्ती लालावास गांव में खुर्रा निर्माण की बात को लेकर दो पक्षों की झड़प में बाप-बेटी हुए घायल
खींवसर थाना क्षेत्र के लालावास गांव मे करीब 12 बजे दो पक्षों मे झड़प हो गई। एक पक्ष के लोगों ने बाप और बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को खींवसर सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान 47 वर्षीय जीवनराम व उनकी 26 वर्षीय बेटी गुड्डी के रूप मे की गई। घटना मे पिता के गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर नागौर रेफर किया।