खींवसर: खींवसर क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़ी कैंपर गाड़ी हुई चोरी, अंदर रखे जीरे की फसल के 2 लाख 40 हजार रुपए भी गायब
दुकान के बाहर खड़ी कैंपर गाड़ी चोरी होने के संबंध मे खींवसर थाने मे मामला दर्ज हुआ है। नागड़ी निवासी श्रवणराम पुत्र भैराराम जाट ने रिपोर्ट दी है कि नागडी स्टेशन पर कैंपर गाड़ी उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी। उन्होंने काफी देर बाद जब दुकान के बाहर आकर देखा तो कैंपर गाड़ी मौके से गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि उनकी कैंपर गाड़ी कोई बदमाश चुरा ले गया। जिसमे 2.40 लाख रुपए थे।