बीकानेर: उदयरामसर-पालना मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल
उदयरामसर-पालना मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं अस्पत