मनिया: मनिया में 'महाजाम' से थमी रफ्तार, वीआईपी काफिला आधे घंटे तक फंसा, तहसीलदार खुद उतरे सड़क पर
Mania, Dholpur | Jul 5, 2026 मनिया कस्बे से गुजरने वाले आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार लग रहा जाम अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। रोजाना लगने वाले जाम से आम लोग तो परेशान हैं ही, अब वीआईपी मूवमेंट भी इसकी चपेट में आने लगा है। शनिवार को मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष का काफिला भी मनिया में लगे लंबे जाम में करीब आधे घंटे तक फंस गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें