बागपत: ₹40 लाख के लेन-देन को लेकर तांत्रिक ने की दिल्ली के डेरी संचालक की हत्या, शव को डौला-गौसपुर मार्ग पर तालाब में दबाया
रविवार को करीब साढे 11 बजे थाना सिंघावली अहीर पुलिस के मुताबिक मृतक राहुल गोयल की पत्नी कीर्ति गोयल की तहरीर पर आरोपित तांत्रिक इंद्रपाल उर्फ भगत निवासी डौला को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डेरी संचालक राहुल गोयल की गोली मारकर हत्या कर शव को डौला-गौसपुर मार्ग पर स्थित सूखे तालाब में गड्ढा खोदकर दबाना स्वीकार किया।