चौरीचौरा: आत्महत्या के लिए उकसाने, अश्लील वीडियो वायरल करने और मानसिक प्रताड़ना के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
चौरा पुलिस ने रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने और अश्लील वीडियो बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के तीन आरोपी एजाज अहमद पुत्र मोहर्रम निवासी डुमरी खुर्द,अंकित जायसवाल उर्फ चिंटू पुत्र सुभाष निवासी भोपा बाजार, ज्योति उर्फ तनु पत्नी अंकित जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। एक गांव की महिला ने केस दर्ज कराया था।