बल्देवगढ़: वीरपुरा तिगैला के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 1 महिला की हुई मौत व 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बड़ागांव मार्ग वीरपुरा तिगैला के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।जिसमें 1महिला की मौके पर मौत हो गई।वही बाइक चालक प्रकाश वंशकार एवं रानी वंशकार गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 वाहन के माध्यम से बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।वही मौके पर पंचनामा की कार्यवाही के बाद मृतिका के शव को निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।