जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुआ पौधारोपण
====
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विकासखंड गोहपारू के ग्राम रामपुर में 100 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय तथा विकासखंड समन्वयक श्री आलोक सोंधिया ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही संभाग समन्वयक द्वारा उपस्थितजनों को स्वैच्छिकता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था आदर्श ग्राम विकास जन उत्थान समिति, रामपुर के श्री अशोक अहिरवार, परामर्शदाता श्री मुकेश पाठक, प्रस्फुटन समिति बहेरहा के श्री बाल्मीक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026