रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने कलेक्ट्रेट में खरीफ फसल के दौरान उर्वरक की उपलब्धता को लेकर सहकारी समितियों के साथ की बैठक
सोनभद्र में खरीफ अभियान 2026, उर्वरक उपलब्धता और सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों को समय पर पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी या अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।