टीकमगढ़: पूनोल हार गांव में करंट लगने से दो भैंसों की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
ग्राम पूनोल हार में 11 हजार केवी लाइन का टूटा हुआ बिजली का तार खेत मे डला था। उसी समय खेतों में चरने के लिए गई भैंसे बिजली के करेंट की चपेट में आ गई। इस घटना में किसान की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई और एक भैंस को ग्रामीणों ने बचा लिया। किसान ने घटना की सूचना थाने में दी है।