बिंदकी: सेलावन गांव में रात को अज्ञात चोर ने नलकूप से केबल चोरी की, पुलिस को दी गई सूचना पर शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर सुमित उत्तम के नलकूप से लगभग 50 मीटर केबल चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। भाकियू टिकैत गुट नेता अशोक उत्तम ने चोरों को पकड़ने की मांग की है।