मानपुर: वन परिक्षेत्र पनपथा (बफर जोन) के घोरीघाट बीट में भालू का कटा हुआ सिर मिला, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
Manpur, Umaria | Nov 1, 2024 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा(बफर जोन)अंतर्गत घोरीघाट बीट मे एक भालू का सिर कटा हुआ मिला है जिस पर मामले सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया है।अनुमान है कि टाईगर के साथ हुई फाइटिंग मे भालू की मौत हुई होगी और उसके अधिकांश भाग को टाईगर द्वारा खा लिया होगा है,फिलहाल वन विभाग के अधिकारी मामले कि जांच कर रहे हैं।