मुशहरी: चीनी मिल कैम्पस में मारपीट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की रात चीनी मिल कैंपस के पास धर्मचंद यादव और संतोष कुमार के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को मिली।