तेंदूखेड़ा: राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा कार्यालय में जनसुनवाई का किया आयोजन, 70 आवेदनो का हुआ त्वरित निराकरण
तेंदूखेड़ा जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं आज शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों से 70 आवेदन प्राप्त हुए जिनका तुरंत निराकरण किया गया।