होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में SIT की बैठक पर बवाल, आदिवासी संगठन ने जताई नाराजगी, पुतला दहन की चेतावनी
नर्मदापुरम में वन विभाग के चौकीदारों के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच को लेकर आदिवासी सामाजिक संगठन ने असंतोष जताया है। कलेक्टर कार्यालय में गठित एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर संगठन का आरोप है कि जांच के दौरान वन विभाग द्वारा दर्ज एक पुराने मामले को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार की गई, जबकि उसे अलग रखकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी।