बाह: पिनाहट के खुनायपुरा में पारिवारिक हिंसा, महिला के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़
पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुनायपुरा में पारिवारिक हिंसा का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही परिजनों पर पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर मारपीट, बिजली काटने और सामान तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता आकाश जाटव ने बताया कि रिश्तेदार पिछले चार दिनों से बिजली काटे हुए थे और विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। बुधवार सुबह 10 बजे परिजनों ने गाली-गलौज