बहोरीबंद: गर्मी का असर: बहोरीबंद के सरकारी अस्पताल में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज़ों की संख्या बढ़ी
अप्रैल महीने के मध्य में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों ओपीडी समय में मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में बुखार, सर्दी-खांसी के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है।