चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में होटल आराधना से नीचे गिरे युवक की उपचार के दौरान उदयपुर में हुई मौत
देर रात को होटल आराधना में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक युवक होटल आराधना से नीचे गिर गया। परिजनों द्वारा गंभीर घायल हुए अभय उर्फ़ चिंटू कंडारा को उदयपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उदयपुर मे उपचार के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। क्या विवाद के चलते होटल आराधना की खिड़की से अभय को नीचे धक्का दिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।