चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा में 2 मकानों में सेंधमारी, दीवारों के पत्थर निकाल कर बदमाशो ने उडाये 9 लाख के सोने चांदी के जेवर
सेमलपुरा में गत रात्रि चोर दो मकानों में सेंधमारी कर करीब 9 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर पार कर गए। बदमाश दीवार से पत्थर निकाल कर रोशन लाल धाकड़ और पड़ोसी बद्रीलाल के मकान में घुस गए। चोर अलमारियों के लॉक रोशन के घर से 6-7 तोला सोना, 900 ग्राम चांदी और बद्रीलाल धाकड़ के यहां से साढ़े तीन तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर और ₹50000 की नगदी चुरा ले गए।