चित्तौड़गढ़: रिश्वत लेते गिरफ्तार भदेसर एसएचओ सहित तीनों ही आरोपियों को उदयपुर के विशेष न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
₹15000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार भदेसर SHO रविन्द्र सेन सहित तीनों ही आरोपियों को एसीबी ने उदयपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने की आदेश दिए गए। आपसी झगड़े के बाद पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। सावा निवासी हुसैन मोहम्मद से मारपीट नहीं करने और जल्दी कोर्ट में पेश करने को लेकर रिश्वत मांगी गई थीl