कोंडागांव: जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को कोंडागांव जिले के सभी पांच विकासखंडों के 750 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने तन्मयता के साथ देखा। इस प्रसारण को जिले की महिला समूह के 32000 से अधिक सदस्यों ने टेलीविजन सहित मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से देखा और प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश का श्रवण किया।