कोंडागांव: ग्राम लुभा के पास कार और बाइक के बीच हुई आमने सामने टक्कर, हादसे में बाइक सवार एक युवक हुआ घायल
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुभा के पास आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल युवक ने बताया कि वह लुभा से माकड़ी जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रहे कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। वहीं हादसे के बाद उसी कार चालक ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया है।