कोंडागांव: नगर कोंडागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व, नगर के राधा कृष्ण मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
आज कोंडागांव नगर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति के रंग में रंग दिया। यादव समाज के द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा का नेतृत्व पारंपरिक राउत नाचा कर रहा था वहीं शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नित्य किया और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके।