कोंडागांव: कोंडागांव के डोंगरी पहाड़ी में सतनामी समाज ने धूमधाम से मनाया गुरु बालक दास जी की 219वीं जयंती
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय कोंडागांव के डोंगरी पहाड़ी के जैतखाम स्थल में 26 अगस्त सोमवार को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र महान प्रतापी बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 219वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। जयंती के अवसर पर जैतखाम में पूजा अर्चना कर श्वेत ध्वज फहराया गया। वहीं उत्सव में पंथी नित्य व भजन कीर्तन भी किया गया।