ललितपुर: शहर के मोहल्ला सदन शाह के पास तीन दबंगों ने लोडिंग टैक्सी चालक और उसके सहयोगी के साथ जमकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर शहर के मोहल्ला सदन शाह के पास किसी बात की विवाद को लेकर तीन दबंगों ने एक लोडिंग टैक्सी चालक एवं उसके सहयोगी के साथ मंगलवार दोपहर के समय जमकर मारपीट की। वहीं घटना का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बरहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।