बड़वाह: बड़वाह के कालिका माता मंदिर में सप्तमी पर माता का दिव्य शृंगार, 108 दीपों व सवा किलो कपूर से हुई महाआरती
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर मे स्थित अति प्राचीन मां कालिका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की सप्तमी तिथि पर शनिवार माता कालरात्रि का विशेष आकर्षक शृंगार किया गया।व रात्रि 9 बजे माता की 108 दीपो और सवा किलो कपूर से महाआरती की गई।इस दौरान माता के जयकारों की गूंज पूरे क्षेत्र मे गुंजायमान रही।