शिकोहाबाद: फ्रेंड्स कॉलोनी में स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, CCTV में कैद हुई लाइव घटना, वीडियो वायरल
शिकोहाबाद नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वीडियो सामने आया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ता कितनी तेजी से छात्र पर झपटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।