मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में चोरी की कोशिश नाकाम, डबल लॉक तोड़ने में असफल रहे चार नकाबपोश बदमाश; CCTV में कैद हुई करतूत
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधीगंज में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक सूने मकान में चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन डबल लॉक के चलते सफल नहीं हो सके। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित उमाशंकर साहू की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।