पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर में वकील बताने वाले समेत 3 गिरफ्तार, 39 नकली मोहरें बरामद
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अर्थव लीगल सर्विसेज के एक व्यक्ति के द्वारा एक व्यक्ति के कागजात में हुई त्रुटि सुधारने के बहाने उनसे पैसे की मांग की गई और जब कागजात मांगे गए तो उसे व्यक्ति के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। मामले की जांच के बाद इस मामले में एक कथित वकील समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।