ललितपुर: शहर के एक निजी विद्यालय पर पठन-पाठन की सामग्री विशेष दुकान से खरीदने के दबाव के मामले में ₹100000 का जुर्माना लगाया गया
ललितपुर स्थित एक निजी विद्यालय द्वारा कक्षा 1 से आठवीं के छात्र-छात्राओं पर एक विशेष दुकान से पठान-पाटन की सामग्री खरीदने को लेकर एक अभिभावक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित विभागीय जिम्मेवारों द्वारा उक्त विद्यालय पर ₹100000 की जुर्माने की कार्यवाही निर्गत की गई है।