Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

आजादी के दशकों बाद भी पुल का इंतजार, कमला नदी पर बांस के सहारे जिंदगी, एक-एक कर पार होते हैं लोग कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड स्थित कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव और गोबरा घाट के बीच बहने वाली कमला नदी पर आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। आजादी के दशकों बाद भी यहां के लोग बांस से बने अस्थायी पुल के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। यह रास्ता मनसाही प्रखंड को पूरनपुर प्रखंड से जोड़ता है, लेकिन सुविधा के अभाव में लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति ऐसी है कि बांस से बने संकरे पुल पर एक समय में केवल एक ही दिशा से लोग आ-जा सकते हैं। जब तक एक तरफ के लोग पार नहीं कर लेते, दूसरी ओर के लोगों को इंतजार करना पड़ता है। जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है, फिर भी ग्रामीण रोज जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कमला नदी के दोनों किनारों पर बड़ी आबादी निवास करती है। बाजार, स्कूल, अस्पताल, मस्जिद और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही लगभग ठप पड़ जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि पुल निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही वादे भी ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द स्थायी पुल निर्माण की मांग करते हुए कहा कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीनी काम चाहिए।

Katihar, Katihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

12 साल बाद बेटी को मिला इंसाफ, पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, कटिहार कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता के लंबे इंतजार के बाद आरोपी अर्जुन मंडल दोषी करार

12 साल बाद बेटी को मिला इंसाफ, पत्नी के हत्यारे पति को उम्रकैद, कटिहार कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता के लंबे इंतजार के बाद आरोपी अर्जुन मंडल दोषी करार

Katihar, Katihar | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में किया गया "एक पेड़ मां के नाम" का वृक्षारोपण कार्यक्रम:-
      उक्त अवसर पर महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता महोदय डॉ० विनोद कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Katihar Police Chief Electoral Officer, Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Jeevika Bihar Ravi K Yadav

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में किया गया "एक पेड़ मां के नाम" का वृक्षारोपण कार्यक्रम:- उक्त अवसर पर महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता महोदय डॉ० विनोद कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Katihar Police Chief Electoral Officer, Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Jeevika Bihar Ravi K Yadav

Katihar, Bihar | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली" कार्यक्रम का किया गया आयोजन:-

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Katihar Police SC&ST Welfare Dept. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली" कार्यक्रम का किया गया आयोजन:- Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar Katihar Police SC&ST Welfare Dept. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar

Katihar, Bihar | Jun 5, 2026