भदेसर: मंडफिया में सांवलिया सेठ के भंडार से 4 राउंड में निकले 23.14 करोड़, गिनती जारी, सोने-चांदी और ऑनलाइन दान का हिसाब बाकी
मंदिर प्रभारी ने बुधवार रात 9 बजे बताया कि मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार की गिनती जारी है। बुधवार को चौथे राउंड में 1 करोड़ 74 लाख 10 हजार रुपए मिले। इसके साथ ही 4 राउंड में कुल 23 करोड़ 14 लाख 22 हजार 100 रुपए गिने जा चुके हैं। भंडार 9 अक्टूबर को खोला गया था। पहले राउंड में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए, दूसरे में 5 करोड़ 9