गोवर्धन: मुड़िया पूर्णिमा मेले में 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
आस्था के महापर्व मुड़िया पूर्णिमा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मथुरा जिला प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। आगामी 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में लगभग 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के गोवर्धन आने की उम्मीद है, जो गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाएंगे। गत वर्ष यह आंकड़ा करीब 1.5 करोड़ था।